सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Emphasis on increasing fish farming

Yamuna Nagar News: मछली पालन वृद्धि पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing fish farming
विज्ञापन
यमुनानगर। अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की वर्ष 2026-27 के लिए 7वीं जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026-27 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के विभिन्न घटकों पर मंथन हुआ। नवीन आहूजा ने जानकारी दी कि वर्ष 2026-27 के दौरान मत्स्य पालन विभाग यमुनानगर 861.10 लाख प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत खर्च करेगा। इस धनराशि से तालाब निर्माण, ऑटो रिक्शा, मोटर साईकिल, साईकिल, मछली फीड मिल, फिश कियॉस्क, कोल्ड स्टोरेज व बायोफ्लाक युनिट आदि लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 433.4 हेक्टेयर रकबा पर सफलतापूर्वक मछली पालन किया जा रहा है। जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस बार पोस्ट हार्वेस्टिंग प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुशील कुमार, कार्यकारी अभियंता जलापूर्ति विभाग, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र दामला, उप-निदेशक कृषि, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, प्रगतिशील मत्स्य किसान व विभाग के अन्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed