सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Gunjan was murdered in a domestic dispute; her throat was slit with a knife

Yamuna Nagar News: घरेलू विवाद में हुई गुंजन की हत्या, चाकू से हमला कर दबाया था गला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gunjan was murdered in a domestic dispute; her throat was slit with a knife
गुंजन की हत्या के आरोपियों को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। जगाधरी स्थित अमर विहार कॉलोनी में 33 वर्षीय गुंजन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी 50 वर्षीय लिव-इन पार्टनर और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पहले युवक पर चाकूओं से हमला किया और जब उसकी मौत नहीं हुई तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
जगाधरी सिटी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवक के शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि हत्या की वजह घरेलू विवाद भी था। चूंकि मृतक गुंजन शराब पीने का आदी था। ऐसे में गुंजन का पत्नी सुषमा व बेटा आकाश के साथ झगड़ा हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी के अनुसार 26 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर विहार कॉलोनी के एक मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा है और उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान 33 वर्षीय गुंजन निवासी कपूरपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी।
गुंजन यमुनानगर में खाने की रेहड़ी लगाकर अपना गुजारा करता था। शव मिलने के समय घर के अंदर सामान भी बिखरा हुआ था, जिससे संघर्ष के संकेत मिल रहे थे। जांच में सामने आया कि गुंजन करीब डेढ़ साल से अपनी 50 वर्षीय लिव-इन पार्टनर सुषमा उर्फ रानी निवासी बल रोड, जमुला विहार, मथुरा के साथ अमर विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।
करीब दो माह पहले सुषमा का 25 वर्षीय बेटा आकाश भी अपनी पत्नी से विवाद के बाद यमुनानगर आकर मां के साथ रहने लगा था। मकान मालिक दीपक ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की दोपहर किसी परिचित ने उसे सूचना दी कि गुंजन के मकान की सीढ़ियों का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर कोई हलचल नहीं हो रही।
वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उसने सीढ़ी लगाकर छत पर देखा तो गुंजन का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान थे और परने से उसका गला घोंटा गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुषमा और गुंजन की मुलाकात करीब 11 साल पहले मानेसर की एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी।
दोनों के बीच 17 साल का उम्र का अंतर था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और सुषमा अपने पति को छोड़कर गुंजन के साथ रहने लगी। करीब चार साल पहले दोनों यमुनानगर आकर रहने लगे थे। पुलिस के अनुसार गुंजन शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में सुषमा और उसके बेटे आकाश से झगड़ा करता था।
25-26 फरवरी की रात को भी तीनों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मां-बेटे ने मिलकर गुंजन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जब उसकी मौत नहीं हुई तो दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी गुंजन का मोबाइल फोन लेकर भाग निकले थे। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपने घर मथुरा भी नहीं गए और इधर-उधर छिपते रहे। तकनीकी जांच और लगातार तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि चाकू, मोबाइल फोन बरामद किए जा सकें।

गुंजन की हत्या के आरोपियों को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस। संवाद

गुंजन की हत्या के आरोपियों को कोर्ट में लेकर जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed