सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The accused recovered rope, glue and mobile phone

Yamuna Nagar News: हत्यारोपी ने बरामद कराई रस्सी, ग्लू और मोबाइल

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
The accused recovered rope, glue and mobile phone
राजीव। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। शहर में हुए चर्चित राजीव हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी अमित के पुलिस रिमांड का शुक्रवार को आखिरी दिन रहा। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं, जिनमें हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी, एक मोबाइल फोन और ग्लू (फेविकॉल) की शीशी शामिल है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए इन सामानों को अब फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मामले में और पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा सकें। सीआईए-2 के इंचार्ज राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका स्नेहा के साथ मिलकर राजीव की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत स्नेहा ने राजीव को घुमाने के बहाने आदिबद्री की ओर बुलाया। बताया जा रहा है कि पहले से तय योजना के मुताबिक उसे सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां आरोपी अमित भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर राजीव की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार इस पूरी वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले राजीव को नशीला पदार्थ दिया था। जब वह बेसुध हो गया तो अमित ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, आरोपियों ने उसके मुंह में ग्लू डालकर चुन्नी ठूंस दी। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए।
हत्या के बाद आरोपी ने राजीव के शव को तीर्थ नगर टपरी क्षेत्र में श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक जंगल में फेंक दिया था। एक मार्च को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया था। जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटी लाइन जगाधरी स्थित शंकरपुरी कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय राजीव के रूप में हुई, जो 27 फरवरी से लापता था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजीव की गर्लफ्रेंड स्नेहा और उसके पूर्व प्रेमी अमित को गिरफ्तार किया था। सीआईए-2 के इंचार्ज ने बताया कि स्नेहा को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि आरोपी अमित के पुलिस रिमांड का शुक्रवार को अंतिम दिन था। रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed