फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Humidity due to the morning sun, coolness in the weather after the rain in the afternoon

Yamuna Nagar News: सुबह धूप से रही उमस, दोपहर में बारिश के बाद मौसम में ठंडक

Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Humidity due to the morning sun, coolness in the weather after the rain in the afternoon
बारिश के दौरान चांदपुर अंडरपास से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। एक दिन की राहत के बाद वीरवार को जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस का असर बढ़ गया लेकिन दोपहर बाद करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवा चलने से मौसम में ठंडक बनी रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि अगले चार दिन तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

वीरवार सुबह आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप निकलने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर 30.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा दिन 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुछ देर बूंदाबांदी भी हुई। मौसम सुहावना होने का असर शहर की दिनचर्या पर भी दिखाई दिया। शाम को लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों, पार्कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed