सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NCC cadets took a pledge against drug abuse

Yamuna Nagar News: एनसीसी कैडेटों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets took a pledge against drug abuse
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशा न करने की शपथ लेते मुख्य अति​थि, अ​धिकारी, कर्मचारी व एनसीसी कै
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी, यमुनानगर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर, जगाधरी में आयोजित अंबाला ग्रुप थल सैनिक कैंप सह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शिविर का आयोजन अंबाला ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित सहगल के निर्देशानुसार तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारीक के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने एनसीसी कैडेटों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से समाज को नशे से मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 50 से 60 प्रतिशत चोरी और अन्य अपराध नशे की लत को पूरा करने के लिए किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे की समस्या से निपटना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर इसमें सहयोग करना होगा। नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे किसी जांच प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजीव रंजन, डॉ. सोनिया, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. हिमांशी, राजेश सांगवान, डॉ. रमेश धारीवाल तथा मेजर डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। साइबर पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह ने कैडेटों को ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
जिला योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी ने योग और ध्यान के महत्व की जानकारी दी। शिविर में सैन्य प्रशिक्षण गतिविधियां भी जारी रहीं। हवलदार जसविंदर और सूबेदार कलाम नेगी ने ड्रिल प्रशिक्षण, हवलदार आजाद ने शस्त्र संचालन, हवलदार बलकार सिंह ने मानचित्र पठन तथा सीएचएम अमन शर्मा के मार्गदर्शन में फायरिंग अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed