फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Nikita takes first place in the Mehndi competition

Yamuna Nagar News: मेहंदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की निकिता प्रथम

Tue, 18 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Nikita takes first place in the Mehndi competition
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापिक व अन्य। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के व्यावसायिक कला व सांस्कृतिक विभाग की ओर से तीजोत्सव व स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की निकिता ने प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की तनु ने द्वितीय और बीकॉम तृतीय वर्ष की अलिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम डॉ. वीरा और प्रोफेसर सीमा जैन के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देशभक्ति की भावना से जोड़ना रहा। तीजोत्सव के दौरान पारंपरिक सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें निर्णायक मंडल में प्रो. पूनम गर्ग और डॉ. अनिता शामिल रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के योगेश व सिमरन ने प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष के चेतन ने द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष की सीरत व सर्वजीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. करुणा ने कहा कि पर्व हमें भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं से जोड़ते हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed