फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police trying to ascertain the motive behind Pushpa's murder

Yamuna Nagar News: पुष्पा की हत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Tue, 18 Aug 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 18 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Police trying to ascertain the motive behind Pushpa's murder
पुष्पा। फाइल फोटो 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिव नगर खड्डा कॉलोनी में 13 अगस्त की रात हुई 56 वर्षीय पुष्पा रानी की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है। अभी तक हत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को घटनास्थल से खून के निशान लगी स्टील की पानी की बोतल मिली थी। आशंका है कि हमलावर ने इसी बोतल से महिला के सिर पर हमला किया होगा। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। बोतल को जांच के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वारदात में इसका इस्तेमाल हुआ था या नहीं।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में मल्टीपल फ्रैक्चर और नाक की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावर ने सिर और चेहरे पर जोरदार वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि महिला पर हमला करने वाला कौन था और वह घर में किस रास्ते से दाखिल हुआ। फर्कपुर थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीआईए की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही हैं।

लूट की आशंका निराधार
शुरुआत में हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई गई थी। लेकिन जांच के दौरान घर से कोई सामान, नकदी या जेवर चोरी होने की बात सामने नहीं आई। परिजनों ने भी किसी के साथ रंजिश होने से इन्कार किया है। ऐसे में हत्या की वजह पुलिस के लिए अब भी पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed