{"_id":"6a31a137a24b1f5244080826","slug":"panchayat-accused-of-negligence-in-development-works-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157929-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचायत पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचायत पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे गांव बालछप्पर कल्याणपुर माजरी के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव बालछप्पर कल्याणपुर माजरी में ग्राम पंचायत पर विकास कार्यों में अनदेखी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं बरतने के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं लंबे समय से जस की तस हैं।
संतोष कुमार ने बताया कि खेड़ा मंदिर से राम स्वरूप के घर तक तथा अनुज पंडित के घर से बबलू के घर तक जाने वाली फिरनी मार्ग की स्थिति अत्यंत खराब है। पूर्व में भी इस संबंध में यमुनानगर के जिला उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी गई थी। उस समय सरपंच ने गटका डालकर अस्थायी समाधान का आश्वासन दिया था।
लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई स्थायी कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि खराब और असमतल सड़क के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पहले भी बीडीपीओ कार्यालय सरस्वतीनगर में शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के बावजूद ग्राम सभा का आयोजन केवल औपचारिकता बनकर रह गया है। उनका कहना है कि बैठक की पूर्व सूचना न तो गांव में मुनादी के माध्यम से दी गई और न ही ग्रामीणों को सही समय पर जानकारी दी गई, जिसके कारण अधिकांश लोग ग्रामसभा की बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने मांग की है कि पुनः ग्राम सभा कराई जाए।