सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sarv Karmchari Sangh Extends Support to Firefighters

Yamuna Nagar News: सर्व कर्मचारी संघ ने दिया दमकल कर्मियों को समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sarv Karmchari Sangh Extends Support to Firefighters
जिला दमकल केंद्र पर हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 25वें दिन भी जारी रही, जबकि कर्मचारी छह दिन से भूख हड़ताल पर है। आठ अप्रैल से शुरू इस आंदोलन को अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का भी समर्थन मिल गया है, जिससे आंदोलन और तेज होता नजर आ रहा है।
दमकल केंद्र यमुनानगर में धरने की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान विजेंद्र सिंह और जिला सचिव रिंकू कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है और आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि फायर सेवाओं के प्रभावित होने से आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में है, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। भूख हड़ताल में फायर कर्मचारियों के साथ ब्लॉक सढौरा के कर्मचारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed