{"_id":"6a835e7901d91db60a019787","slug":"st-vivekananda-international-school-secured-second-place-in-the-basketball-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161402-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ने बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल ने बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
Tue, 18 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों व आयोजकों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संस्थान
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला बॉस्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से बूड़िया गेट रोड स्थित आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में सेंट विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल की टीम ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल लौटी टीम का प्राचार्या पायल दत्ता ने स्टाफ सदस्यों के साथ स्वागत किया। उन्होंने टीम को बधाई और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, टीम को भविष्य में भी इसी उत्साह से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन समिति निर्देशक विमर्श कांबोज और सहायक निर्देशिका करिज्मा कांबोज ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कोच विशाल ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता में एकता व अनुशासन का परिचय दिया। यह गुण खिलाड़ियों को सफलता तक लेकर जाते हैं।