सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The heat showed its strength, the temperature reached 31 degrees

Yamuna Nagar News: गर्मी ने दिखाए तेवर, 31 डिग्री पहुंचा तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The heat showed its strength, the temperature reached 31 degrees
गर्मी के चलते सूनसान गोविंदपुरी की सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस तेजी से दिन के समय लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है और धूप में खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है।
मौसम वैज्ञानिक अजीत कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जाएगा। मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या और पहनावे पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अब लोग गर्म कपड़ों को छोड़कर हल्के कपड़े पहनने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई युवा केवल टीशर्ट पहनकर ही घरों से निकल रहे हैं। दोपहर के समय तेज धूप के कारण सड़कों पर निकलने वाले लोग छाया को भी तलाशते दिखे। लोगों का कहना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में ही इतनी गर्मी महसूस होना असामान्य लग रहा है। शहर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह और शाम का मौसम अभी थोड़ा राहत भरा है, लेकिन दोपहर के समय धूप काफी तेज हो जाती है।
सिमरन सिंह का कहना है कि अब गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो गया है और धूप में ज्यादा देर खड़ा रहना भी कठिन लगने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगी है। जूस, कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी और लस्सी की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने लगी है।
दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में तेजी आई है। जूस विक्रेता अजय ने बताया कि तापमान बढ़ते ही लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख करने लगते हैं। दोपहर के समय ग्राहक अधिक संख्या में आ रहे हैं और जूस व लस्सी की मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed