फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The son, along with a friend, had murdered his mother's lover

Yamuna Nagar News: बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की थी मां के प्रेमी की हत्या

Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The son, along with a friend, had murdered his mother's lover
​शिवकुमार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मां के साथ संबंधों से नाराज बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके प्रेमी की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने शव को कट्टे में डालने के बाद बाइक पर रखकर खारवन रोड पर खेतों में फेंक दिया था। यह खुलासा उप पुलिस अधीक्षक रजत गुलिया ने किया।
उन्होंने बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव नगांवा जागीर के खेतों में मिले शिवकुमार उर्फ शिबू के शव के मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव नगांवा जागीर निवासी प्रदीप कुमार और उसके दोस्त किरण पाल को गांव मंडौली के पास यमुना नदी के नजदीक से गिरफ्तार किया है। दोनों मजदूरी करते हैं। अदालत में पेश करने के बाद उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 17 अक्तूबर को गांव नगांवा जागीर के खेतों में बूड़िया निवासी शिवकुमार का शव कट्टे में लावारिस हालत में मिला था।
उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसकी गुमशुदगी के संबंध में पहले बूड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई। हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराध शाखाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा-1 के प्रभारी एसआई राजकुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उप पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसकी मां और शिवकुमार के बीच काफी समय से संबंध थे। उसने कई बार शिवकुमार को इन संबंधों को लेकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर प्रदीप नाराज था।
इस पर उसने अपने दोस्त किरण पाल के साथ मिलकर शिव कुमार की उसके घर के पास ही सरिये से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कट्टे में डालकर खारवन रोड पर नाले में फेंक दिया। शिवकुमार शादीशुदा था और पिछले करीब 12 वर्षों से अपने परिवार से अलग रह रहा था। वह कई साल पहले प्रदीप की मां के साथ लाडवा में भी रहा था। बाद में घर लौटने पर प्रदीप ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

हथियार और अन्य साक्ष्यों की तलाश
उप पुलिस अधीक्षक गुलिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात की परिस्थितियों और अन्य साक्ष्यों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed