{"_id":"69adf3baff2ec217e60cd4e4","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-520-grams-of-heroin-car-also-seized-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152507-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को एक कार सहित काबू किया है। मुख्य आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों की पहचान जावेद और आसिफ निवासी गांव जलालपुर थाना सनौली जिला पानीपत के रूप में हुई।
एडिशनल पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एएनसी की टीम गश्त और अपराध की जांच के दौरान बूड़िया क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पानीपत जिले के दो युवक कार में सवार होकर हेरोइन बेचने के लिए कलानौर की ओर से अमादलपुर होते हुए जगाधरी की तरफ आ रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने गांव मुकारमपुर और बाकरपुर के बीच नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक काले रंग की हुंडई वरना कार वहां आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेरकर दोनों युवकों को काबू कर लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जावेद के पास से 260 ग्राम और आसिफ के पास से भी 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस तरह कुल 520 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ थाना बूड़िया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी जावेद के खिलाफ पहले से 22 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आठ मामले एनडीपीएस एक्ट और 14 चोरी से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लाते थे और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करते थे।
Trending Videos