सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced to the hymns of Baba Shyam

Yamuna Nagar News: बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Mar 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Baba Shyam
रादौर अनाज मंडी में श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम के दौरान भजन करते गायक। आयोजक
विज्ञापन
रादौर। फाल्गुन मास के उपलक्ष्य में श्री श्याम मित्र मंडल रादौर की ओर से शनिवार रात अनाज मंडी में सातवें श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और बाबा खाटू श्याम के भजनों में सराबोर होकर भक्ति रस में डूब गए।कार्यक्रम से पूर्व सुबह नगरखेड़ा मंदिर से श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अनाज मंडी तक पहुंची।
Trending Videos

श्रद्धालु हाथों में बाबा श्याम के झंडे लेकर भजन गाते और नृत्य करते हुए आगे बढ़े। शहरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रात्रि में आयोजित संकीर्तन कार्यक्रम में भजन गायिका पूजा सखी (पटियाला) और गौरव शान (कुरुक्षेत्र) ने बाबा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बन गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल अनुरागी, यमुनानगर ने किया। संस्था की ओर से सातवीं बार इस भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरीश गर्ग, अंकुश गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुशील कांबोज उपस्थित रहे। संवाद

रादौर अनाज मंडी में श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम के दौरान भजन करते गायक। आयोजक

रादौर अनाज मंडी में श्री श्याम संर्कीतन कार्यक्रम के दौरान भजन करते गायक। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed