{"_id":"69b092b62315da44ed089a24","slug":"information-about-cyber-security-given-to-students-in-the-program-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152629-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक दामला में मेधावी विद्यार्थियों के साथ स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को ऑनलाइन सुरक्षा व जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह साइबर ठगी और वित्तीय साक्षरता विषय पर आधारित रहा। इसमें कुरुक्षेत्र से आए सेबी विशेषज्ञ विश्वदीप शर्मा ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार बुद्धिराजा के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के बारे जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग व डिजिटल युग में वित्तीय जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वय ईडी सेल प्रभारी रोहित मंधार व प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी अमनदीप सिंह ने किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा व वित्तीय जागरूकता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने और साइबर सुरक्षा विषय में अच्छी जानकारी देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान किरण बाला, वंशिका सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
-- -- -- -- -
Trending Videos