सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unique Wedding in Yamunanagar: Ishika Marries Lord Krishna Idol in Vedic Rituals

अनोखा विवाह: इशिका ने ठाकुर जी संग विधि-विधान से लिए सात फेरे, चर्चा का विषय बनी शादी; तीन दिन तक चला समारोह

अमर उजाला नेटवर्क, यमुनानगर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 11 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के यमुनानगर में अनोखा विवाह हुआ। इशिका ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप ठाकुर जी संग सात फेरे लिए। तीन दिन तक यह विवाह समारोह चला। हल्दी-मेहंदी के बाद विधि-विधान से फेरे संपन्न हुए।

Unique Wedding in Yamunanagar: Ishika Marries Lord Krishna Idol in Vedic Rituals
विवाह के दौरान नवविवाहिता - फोटो : आयोजक
विज्ञापन

विस्तार

यमुनानगर में मंगलवार को एक अनोखे व अलौकिक विवाह ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शहर की बेटी इशिका ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप ठाकुर जी के साथ पूरे वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। 
Trending Videos


यमुनानगर के इतिहास में इस तरह का विवाह पहला बताया जा रहा है। इस अनोखी शादी को देखने और आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे शहर में इस विवाह की चर्चा होती रही। विवाह समारोह पिछले तीन दिनों से चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को हल्दी की रस्म और सोमवार को मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर जी और इशिका के सात फेरे कराए गए और इसके बाद कन्या की विदाई की रस्म निभाई गई।

यह विवाह आईटीआई के नजदीक हरबंसपुरा निवासी इशिका और सर्व जागरूक संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पायल के घर में विराजमान ठाकुर जी के स्वरूप के साथ संपन्न कराया गया।

धूमधाम से निकाली गई ठाकुर जी की बरात 
मंगलवार को प्रोफेसर कॉलोनी में विशाल के निवास स्थान से ठाकुर जी की बरात धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच बराती नाचते गाते हुए इशिका के घर की ओर रवाना हुए। रास्ते में लोगों ने ठाकुर जी की बरात का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की।

प्रोफेसर कॉलोनी से गोविंदपुरी तक बरात पैदल चली, इसके बाद गाड़ियों के माध्यम से बरात लड़की के घर पहुंची। जैसे-जैसे लोगों को इस अनोखी बरात की जानकारी मिलती गई, वैसे-वैसे देखने वालों की भीड़ बढ़ती चली गई।

इशिका के पिता राजेश कुमार और माता पूजा ने विधि-विधान के साथ कन्यादान किया। वहीं डॉ. पायल और उनके पति विशाल ने ठाकुर जी के अभिभावक की भूमिका निभाई। श्रीगोवर्धन से आए पंडित बृजभूषण भारद्वाज ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया। उनका कहना था कि इस अलौकिक विवाह के बाद इशिका का जीवन पूरी तरह भगवान की भक्ति में समर्पित रहेगा और उसके लिए मोक्ष के द्वार खुल गए हैं।

वहीं, इशिका के परिजनों ने बताया कि वह बचपन से ही ठाकुर जी की सेवा और भक्ति करती रही है। उसने शहर के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई है।

विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल अपनी धर्मपत्नी के साथ विशेष रूप से विवाह समारोह में पहुंचे और नवविवाहिता को आशीर्वाद दिया। उन्होंने डॉ. पायल से इस अनोखे विवाह की परंपरा और भविष्य को लेकर भी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed