{"_id":"69b33179bafebac8350a69ba","slug":"the-trolley-jumped-due-to-the-absence-of-markings-on-the-speed-breaker-the-girl-died-after-falling-on-the-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152704-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग नहीं होने उछली ट्रॉली, सड़क पर गिरने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्पीड ब्रेकर पर मार्किंग नहीं होने उछली ट्रॉली, सड़क पर गिरने से बच्ची की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
मानवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक मासूम बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। पहला हादसा व्यासपुर क्षेत्र में हुआ, जहां स्पीड ब्रेकर पर सफेद मार्किंग न होने के कारण ट्रैक्टर के उछलने पर ट्रॉली में बैठी सात वर्षीय बच्ची सड़क पर गिर गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची ने उपचार के दौरान पीजीआई में दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गांव शेकपुरा निवासी सात वर्षीय मानवी मंगलवार शाम अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंचमुखी हनुमान मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। शाम करीब छह बजे जब ट्रैक्टर व्यासपुर में न्यू हैप्पी स्कूल के सामने पहुंचा, तो सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टियों की मार्किंग नहीं होने से चालक को स्पीड ब्रेकर दिखाई नहीं दिया और ट्रैक्टर अचानक उछल गया। इससे ट्रॉली में बैठी मानवी नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल बच्ची को व्यासपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाबा अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया। गाबा अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। परिवार के लोग बच्ची के स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बुधवार देर शाम इलाज के दौरान मानवी ने दम तोड़ दिया। मानवी तीन बहनों में सबसे छोटी थी और चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बताया गया कि उसके पिता की करीब आठ साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
-- -- --
व्यासपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्राले ने महिला को मारी टक्कर
दूसरा हादसा जिले के व्यासपुर क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ पैदल जा रही थी। मृतका की पहचान गांव उत्तमवाला निवासी गुरमीत कौर के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पहले सिविल अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जगाधरी रेफर कर दिया। लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता शुभम निवासी गांव उत्तमवाला ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। बुधवार को वह अपनी माता गुरमीत कौर के साथ पैदल किसी निजी काम से रणजीतपुर की ओर जा रहा था। उसकी माता उससे कुछ आगे सड़क की अपनी साइडत कौर को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। शुभम ने बताया कि उसने ट्राले का नंबर नोट कर लिया और तु पर चल रही थी। जब वे गांव सुल्तानपुर से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी रणजीतपुर की ओर से एक ट्राला/घोड़ा तेज रफ्तार और लापरवाही से आता हुआ दिखाई दिया। चालक ने सीधे गुरमीरंत अपनी माता को निजी वाहन से सिविल अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। वहां से रेफर होने के बाद एंबुलेंस से जगाधरी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर व्यासपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos