सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The Municipal Corporation will organize meetings in all the wards of the city in a sequential manner.

Yamuna Nagar News: शहर के सभी वार्ड में नपा क्रमानुसार करवाएगा सभा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will organize meetings in all the wards of the city in a sequential manner.
विज्ञापन
रादौर। नगरपालिका की ओर से 14 व 15 मार्च को शहर के सभी 14 वार्ड में क्षेत्रीय सभा करवाई जा रही है। सभा में वृद्धा, विधवा पेंशन सत्यापन, दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना सत्यापन कार्य किए जाएंगे। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि 14 मार्च को सुबह 10 बजे शहर के सामुदायिक भवन छोटाबांस, वार्ड नंबर-1, सुबह 11 बजे सामुदायिक केंद्र औड़ कॉलोनी वार्ड नंबर-2, दोपहर 12 बजे सामुदायिक केंद्र के पास शनि मंदिर वार्ड नंबर-3, दोपहर 1 बजे सैनी धर्मशाला, नजदीक ठाकुरद्वारा, खेडा मोहल्ला वार्ड नंबर-4 में होगी। सभा सदस्य सचिव जेई कपिल कांबोज होंगे।
Trending Videos

वहीं, सभा दोपहर दो बजे पंजाबी धर्मशाला वार्ड नंबर-5, दोपहर तीन बजे पंजाबी धर्मशाला वार्ड नंबर-6, शाम चार बजे गोगा माडी परिसर, वार्ड नंबर-7 में होगी। इसके सदस्य सचिव लेखाकार नीरज कांबोज होंगे। वहीं, 15 मार्च को सभा सुबह 10 बजे शहर के गोगा मेड़ी परिसर, वार्ड नंबर-8 में होगी। इसके सदस्य सचिव लेखाकार नीरज कांबोज होंगे। सुबह 10 बजे शहर के शिव मंदिर अंधेरिया बाग, वार्ड नंबर-9, सुबह 11 बजे नगरपालिका कार्यालय, वार्ड नंबर-10, दोपहर 12 बजे रविदास मंदिर नजदीक एक्सचेंज रोड, वार्ड नंबर-11 में होगी। इसके सदस्य सचिव सफाई निरीक्षक सुमित बैंस रहेंगे। दोपहर 2 बजे नगरपालिका कार्यालय, वार्ड नंबर-12, दोपहर 3 बजे रविदास मंदिर छोटाबांस, वार्ड नंबर-13, शाम 4 बजे कांबोज धर्मशाला वार्ड नंबर-14 में होगी। इसके सदस्य सचिव बीआई आदित्य कांबोज होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed