सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Six shopkeepers were fined for possessing single-use plastic.

Yamuna Nagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक रखने पर छह दुकानदारों के चालान

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Six shopkeepers were fined for possessing single-use plastic.
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक को सख्ती से लागू कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। डीसी प्रीति के निर्देश पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम यमुनानगर की संयुक्त टीम ने शहर में छापेमारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले छह दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
Trending Videos


छापेमारी के दौरान टीम ने करीब तीन किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन बरामद की। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित सभी छह दुकानदारों के कुल 10,500 रुपये के चालान किए गए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या भंडारण करते पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग की भी अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed