सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Joint search operation in the district jail, teams searched every inch of the jail.

Yamuna Nagar News: जिला जेल में संयुक्त सर्च अभियान, टीमों ने खंगाला चप्पा-चप्पा

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Joint search operation in the district jail, teams searched every inch of the jail.
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला जेल यमुनानगर में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए वीरवार को संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईए की दोनों शाखाओं की टीमों, बम निरोधक दस्ते और अंबाला से आई विशेष टीम ने मिलकर जेल परिसर का चप्पा-चप्पा खंगाला। सुरक्षा एजेंसियों ने जेल के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संभावित खतरे और प्रतिबंधित सामान की तलाश की। अभियान के दौरान टीमों ने जेल की बैरकों, वार्डों और अन्य स्थानों की गहन तलाशी ली। बैरकों में बंद कैदियों के सामान की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जेल के भीतर कोई आपत्तिजनक या प्रतिबंधित वस्तु मौजूद न हो।
Trending Videos

तकनीकी उपकरणों से संवेदनशील स्थानों की जांच
सर्च अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों की मदद से कई स्थानों की जांच की। टीमों ने जेल परिसर के संवेदनशील हिस्सों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी बारीकी से चेक किया। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु मौजूद न हो। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में अलग-अलग टीमों के माध्यम से जांच अभियान चलाया और हर हिस्से को सावधानीपूर्वक खंगाला। सीआईए इंचार्ज ने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन सुरक्षा जांच के तहत किया गया था। समय-समय पर जेलों में इस तरह के सर्च अभियान चलाए जाते हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या प्रतिबंधित सामान की मौजूदगी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। जांच के दौरान जेल प्रशासन ने भी टीमों को पूरा सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed