{"_id":"69b330ccfa20c0b9230738d7","slug":"people-are-wandering-for-domestic-gas-cylinders-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152709-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरेलू गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरेलू गैस सिलिंडर के लिए भटक रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी के अंदर गैस बुक करवाने वालों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में इन दिनों गैस सिलिंडरों की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। घरेलू गैस की डिलीवरी धीमी पड़ने और ऑनलाइन बुकिंग में तकनीकी दिक्कत के कारण कई उपभोक्ता सिलिंडर के लिए भटकने को मजबूर हैं। शहर की कई गैस एजेंसियों के बाहर गुरुवार सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई।
उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर काम नहीं कर रहा, जिससे सिलिंडर बुक कराने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऐसे में लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंचकर सिलिंडर लेने का प्रयास कर रहे हैं पर बिना बुकिंग के सिलिंडर न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उधर, गैस किल्लत से संबंधित आ रही परेशानी को लेकर पहले तो डीएफएससी नीतिश कुमार ने फिर डीसी प्रीति ने जिले की 32 गैस एजेंसियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीसी ने सख्त निर्देश दिए की किसी भी प्रकार की गैस की कालाबाजारी न हो पाए, यदि इस प्रकार की गतिविधि मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। संवाद
सिलिंडर न मिलने पर एजेंसी के बाहर रो पड़ी महिला
इसी बीच यमुनानगर की अमृत गैस एजेंसी के बाहर एक भावुक दृश्य देखने को मिला। रनजीत गली निवासी प्रभजोत कौर सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंची थीं, लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिलने पर वह एजेंसी के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगीं। प्रभजोत कौर बताया कि, हमारे घर का गैस सिलिंडर एक सप्ताह पहले खत्म हो चुका है। बुकिंग करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन सर्वर नहीं चल रहा। घर में दो छोटे बच्चे बीमार हैं। मजबूरी में हम एक हफ्ते से गुरुद्वारे में जाकर खाना खा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति दुबई में काम करते हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी उन्हें अकेले संभालनी पड़ती है।
ऑनलाइन बुकिंग करने में आ रही दिक्कत
वहीं शहर निवासी अमित का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग करने में काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया, कई बार ऑनलाइन बुकिंग की कोशिश की, लेकिन नंबर ही नहीं मिल रहा। बाजार में 1500 रुपये में सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा है। फिलहाल पड़ोसियों से सिलेंडर लेकर काम चला रहे हैं। उधर अमृत गैस एजेंसी के मैनेजर रामकुमार ने बताया कि रोजाना सिलेंडर की गाड़ी आ रही है और जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है उन्हें ओटीपी के माध्यम से सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, फिलहाल सर्वर में तकनीकी दिक्कत है, जिस कारण ऑनलाइन बुकिंग में लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं जिले में कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।
-- -- -- -
ब्लैक में सिलिंडर मिलने की चर्चाएं, ढाबा संचालकों की भी बढ़ी चिंता
गैस की किल्लत के बीच शहर में सिलेंडरों की कालाबाजारी की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू सिलेंडर 1500 रुपये तक और कॉमर्शियल सिलेंडर 2500 रुपये या उससे अधिक कीमत पर ब्लैक में मिलने की बातें सुनने को मिल रही हैं। शहर निवासी राजेश, अशोक, प्रवीन ने बताया कि वह कई बार ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन नंबर नहीं लग रहा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी का असर ढाबा और होटल कारोबार पर भी पड़ने लगा है। ढाबा संचालकों प्रीत सिंह, प्रवीन कुमार और सुनील का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे।
-- -- -- -
जिले में 3.89 लाख गैस उपभोक्ता, इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी
खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार यमुनानगर जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 3,87,682 घरेलू और 1,722 कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान में एजेंसियों के पास करीब 13,044 सिलेंडर उपलब्ध हैं। हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि मांग के मुकाबले सिलेंडरों की संख्या कम पड़ रही है, जिसके कारण लोगों को एजेंसियों के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। इसी बीच गैस की संभावित किल्लत की चर्चा के चलते बाजार में इंडक्शन कुकटॉप की मांग भी बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दीपक शर्मा और अशोक कुमार ने बताया कि कई लोग वैकल्पिक साधन के रूप में इंडक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं। बाजार में इंडक्शन कुकटॉप 1200 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
Trending Videos