सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Made students aware about water conservation

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 11 Mar 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about water conservation
विज्ञापन
यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और वासो के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आईटीआई प्रांगण में जल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुदेशक निर्मल सैनी ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण, जल की गुणवत्ता और पानी के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में जिला सलाहकार रजनी गोयल ने शिरकत की।
Trending Videos

उन्होंने बताया कि जिले में 8 मार्च से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते भूजल दोहन और ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल स्तर गिर रहा है। ऐसे में आने वाले समय में जल संकट से बचने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पानी की एक-एक बूंद की अहमियत को समझें और अनावश्यक रूप से नल खुला न छोड़ें। जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी तकनीकों को अपनाकर जल संरक्षण में योगदान दें। उन्होंने विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि इस नंबर पर पानी व सीवरेज से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान जिला लैब सहायक सुखविंदर सिंह ने फील्ड टेस्टिंग किट और ओटी किट के माध्यम से पानी के सैंपल की जांच करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रिंसिपल भूपेंद्र सांगवान, वाइस प्रिंसिपल दीपेश महेंद्रु, केमिस्ट नीरज मेहता, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र पाल, संजय कुमार, सुशील कुमार और निर्मला सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed