{"_id":"69b092616f8f1e8a260d6a54","slug":"neha-thakur-and-manjot-became-winners-in-the-fashion-show-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152627-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फैशन शो में नेहा ठाकुर व मनजोत बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फैशन शो में नेहा ठाकुर व मनजोत बनीं विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
फैशन शो की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व मौजूद स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल और फैशन डिजाइनिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम पारंपरिक और इंडो-वेस्टर्न रखी गई, जिसमें दो आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में 18 से 35 आयु वर्ग में नेहा ठाकुर विजेता रहीं, जबकि एकम को रनरअप घोषित किया गया। सृष्टि को स्टाइल आइकन का खिताब मिला। मयंक को मिस कॉन्फिडेंट और राशि को अडोरेबल ओरा के खिताब से नवाजा गया। वहीं 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मनजोत विजेता रहीं और सविता को रनरअप का खिताब मिला। डॉ. इंदू को मिलियन डॉलर स्माइल, वंदना सपरा को एटीट्यूड और मीनू को एलीगेंट का खिताब दिया गया।
फैशन शो का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतिभागियों ने पारंपरिक और इंडो-वेस्टर्न परिधानों में रैंप वॉक करते हुए अपनी संस्कृति, आधुनिकता और आत्मविश्वास का आकर्षक प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में समाजसेवी प्रवीन गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समाजसेवी सुंदर नारंग, अमन खेडा, डॉ. तनीका खेडा, आकाश गोयल, रचना मंगला, नरेंद्र सिंह साही, डॉ. हरप्रीत कौर, सूजाता सलूजा, मीतू सलूजा, गुरमीत चावला, सत्यम नागपाल और रोहताश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में वर्ष 2023 की मिस इंडिया महिमा जॉर्ज, तवनीत कौर और इंग्लिश जोन की डायरेक्टर हरमिंद्र सेठी शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर और फैशन डिजाइनिंग विभाग की अध्यक्ष मंजीत कौर ने की। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी प्राध्यापिका निधि छाबड़ा और सोनिया शर्मा ने संभाली।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्राध्यापिकाएं साक्षी, प्रियांशी, अनुपम, शैली और अनु ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद
Trending Videos