सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's body found in canal under Fatehpur bridge

Yamuna Nagar News: फतेहपुर पुल के नीचे नहर में मिला महिला का शव

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal under Fatehpur bridge
सूचना मिलने के बाद फतेहपुर पुल पर कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड स्थित फतेहपुर पुल के नीचे पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। पानी में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बूड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहपुर पुल के नीचे नहर के पानी में एक महिला का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया गया। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हाथ में मंगलसूत्र लिपटा था, जिससे उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं उसकी एक बाजू पर राजेश और दूसरी बाजू पर दिव्या नाम गुदा है। पुलिस इन नामों के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके। महिला की पहचान होने के बाद भी मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed