{"_id":"69f64662f806443e4a0fe274","slug":"work-will-be-undertaken-for-the-unity-of-the-sikh-community-harkesh-mohri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-155402-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज की एकता के लिए होगा काम : हरकेश मोहड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज की एकता के लिए होगा काम : हरकेश मोहड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
कपलामोचन में प्रदेशाध्यक्ष हरकेश मोहड़ी का स्वागत करती संगत। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कपाल मोचन गुरुद्वारा साहिब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हरकेश मोहड़ी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर, बलजिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह, बलकार सिंह, जिला प्रधान अकाली दल हरमनप्रीत सिंह, सतविंद्र सिंह, गोगी सरपंच, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह व अन्य संगत ने उन्हें कृपाण व सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
सिख संगत का आभार जताते हुए नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल का विशेष आभार जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें सेवा करने का यह अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सिख समाज की एकता और मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। वे प्रदेश भर की सिख संगत को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।
उनका लक्ष्य गुरुद्वारों की मर्यादा को बनाए रखते हुए समाज के हित में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सही दिशा देने का भी माध्यम है। इसलिए सभी को मिलजुल कर समाज की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
स्वागत समारोह के पश्चात हरकेश मोहड़ी ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की। बैठक में छबील सिंह, जसपाल भट्टी, सतनाम सिंह, गुरमेज सिंह, तेजबीर, गुरजीत, अमरजीत,जरनैल सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरजिन्द्र, गुरदेव, सुखदेव, जगतार, इंद्रजीत, गुरमेज, बलजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, बाबू सिंह समेत अन्य सिख संगत मौजूद रही।
Trending Videos