सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth Swindled Out of Two Lakhs on Pretext of Sending Him Abroad

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से दो लाख ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Swindled Out of Two Lakhs on Pretext of Sending Him Abroad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र में विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव देवधर निवासी गुरनाम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमनदीप सिंह और वीरेंद्र सिंह से हुई। दोनों ने खुद को लोगों को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते हुए उसे भी जल्द विदेश भेजने का भरोसा दिया। आरोप है कि 24 फरवरी 2025 को दोनों ने उससे दो लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी जब उसे विदेश नहीं भेजा गया तो उसने आरोपियों से संपर्क किया, लेकिन वे उसे बहाने बनाते रहे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। खुद को ठगा महसूस कर गुरनाम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed