{"_id":"69ef23a10a99248ede0cb145","slug":"video-municipal-employees-begin-a-gradual-hunger-strike-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: मांगें न मानने पर नगर पालिका कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 23 कर्मचारी धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: मांगें न मानने पर नगर पालिका कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू, 23 कर्मचारी धरने पर बैठे
यमुनानगर में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी, जिसमें 23 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सोमवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, जो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित है, के आह्वान पर नगर निगम इकाई यमुनानगर में सुबह 8 बजे से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान पपला ने की, जबकि मंच संचालन सचिव सुभाष द्वारा किया गया।
इस दौरान इकाई के पदाधिकारियों ने 23 कर्मचारियों को फूल-माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। हड़ताल में भाग लेने वालों में जगजीवन, राजेंद्र, मुकेश, कुलदीप, राजेंद्र कुमार, रवि, सतीश, राजकुमार, प्रकाश, प्रेमपाल, प्रदीप, परविंदर, कमल, विनोद, सुदेश पाल, संदीप, प्रेमचंद, राजबाला सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी भर्ती करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, कर्मचारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाना और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शामिल है।मौके पर उप प्रधान जनक राज, रमन, सनी, सह सचिव संजीत तिगरा, श्यामलाल, जीतो, संजय गहलोत, सुरेश (शादीपुर), सुखदेव समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।