{"_id":"69ef2e980a4cce8a8900ae1a","slug":"video-cow-devotees-submitted-a-memorandum-to-the-tehsildar-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर गौ भक्तों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर गौ भक्तों ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन, गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को जिला सचिवालय में सैकड़ों गौ भक्त एकत्र हुए और तहसीदार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों से भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित में गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से अपनी मांग रख रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य संपूर्ण भारतीय देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना है। उन्होंने मांग की कि गौ माता को “राष्ट्र माता”, “राष्ट्र धरोहर” या “राष्ट्रीय आराध्य” जैसे सम्मानित पद दिए जाएं, ताकि समाज में इसके प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना और मजबूत हो सके।
ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि गौ सेवा के लिए केंद्र स्तर पर सख्त कानून बनाया जाए और एक अलग “गौ सेवा मंत्रालय” का गठन किया जाए। इसके साथ ही गोचर भूमि की सुरक्षा, गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने और गौवंश संरक्षण के लिए ठोस नीति लागू करने पर जोर दिया गया।
गौ भक्तों ने बताया कि गौ सेवा और गौ रक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा से भी जुड़ा हुआ है। इस अभियान के तहत सुबह से ही जगाधरी अनाज मंडी में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए थे। इसके बाद सभी ने संगठित होकर जिला सचिवालय पहुंचकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।