सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire breaks out in tyre plant's warehouse, burns stock

Yamuna Nagar News: टायर प्लांट के गोदाम में लगी आग, स्टॉक जला

संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tyre plant's warehouse, burns stock
आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

यमुनानगर। गांव मुकारमपुर स्थित खान टायर प्लांट के गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार पांच किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए घंटों तक मशक्कत करती रहीं। रविवार सुबह तक भी टायरों में आग सुलगती रही।
इस प्लांट में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम होता था। काफी समय से यह कार्य बंद था और अब यहां पुराने टायर लाकर स्टोर किए जा रहे थे। प्लांट के स्टोर में रखे टायरों के बड़े स्टॉक में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे स्टॉक को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पानी की कमी के चलते गाड़ियों को बार-बार तीन-तीन चक्कर लगाने पड़े। लगातार प्रयासों के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया, लेकिन रविवार सुबह 10 बजे तक भी टायरों में धधक बनी रही। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान भारी हुआ है।
प्लांट में टायरों का करीब आठ हजार क्विंटल का स्टॉक बताया जा रहा है। इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आकर जल गया। अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
प्लांट के मालिक बीबीपुर गांव निवासी मुर्सलीन ने बताया कि उनका प्लांट 21 अप्रैल से बंद था और केवल कुछ मजदूर ही वहां मौजूद थे। शनिवार रात करीब तीन बजे मजदूरों ने टायरों के ढेर में आग लगी देखी। कुछ ही समय में आग तेजी से फैल गई और पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मजदूरों ने बाहर निकलते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने वे बेबस नजर आए।
मालिक ने आशंका जताई है कि किसी ने रंजिश के चलते जानबूझ कर टायरों में आग लगाई हो सकती है, क्योंकि आग केवल स्टॉक वाले हिस्से में ही लगी, जबकि मशीनें सुरक्षित रहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

आग पर काबू पाते दमकल कर्मचारी। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed