{"_id":"69f874c47d9ec4620701695e","slug":"young-boy-caught-with-heroin-worth-rs-6-lakh-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 6 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा युवक, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई; खाली प्लॉट में बेचता था नशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 6 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा युवक, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई; खाली प्लॉट में बेचता था नशा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 04 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक से 126 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है जिसकी कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक को पकड़ा है।
हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये कीमत की 126 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़ी रोड, हमीदा के पास एक युवक खाली प्लॉट में नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
सूचना के आधार पर इंचार्ज अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश कुमार, नवीन, एएसआई जसवीर सिंह, जयपाल, अमित और ललित की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। तलाशी प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार साढौरा कुलदीप सिंह को मौके पर बुलाया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 126 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी समीर पुत्र गुलजार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही जांच
इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है तथा किन-किन क्षेत्रों में नशीले पदार्थ की सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Trending Videos