Himachal: हिमाचल में शुरू नहीं हो पाए 421 उद्योग, करोड़ों का निवेश और रोजगार प्रभावित
प्रदेश में वर्तमान समय में 421 उद्योग विभिन्न कारणों से शुरू ही नहीं हो पाए। कई उद्योग ऐसे भी हैं जिन्हें वर्षों पहले जमीन आवंटित कर दी गई, लेकिन वहां आज तक निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो पाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच उद्योग विभाग के ताजा आंकड़ों ने चिंताजनक तस्वीर सामने रखी है। प्रदेश में वर्तमान समय में 421 उद्योग विभिन्न कारणों से शुरू ही नहीं हो पाए। कई उद्योग ऐसे भी हैं जिन्हें वर्षों पहले जमीन आवंटित कर दी गई, लेकिन वहां आज तक निर्माण कार्य तक शुरू नहीं हो पाया। इन उद्योगों ने न केवल करोड़ों रुपये के निवेश को अधर में लटका दिया है, बल्कि हजारों युवाओं के रोजगार पर भी संकट खड़ा कर दिया है। सबसे अधिक असर जिला सोलन, कांगड़ा और ऊना के औद्योगिक क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। उद्योग विभाग के दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार सोलन में 110, कांगड़ा में 128 और ऊना में 83 उद्योग बंद पड़े हैं। बिलासपुर में 59, मंडी में 13, शिमला में 16, सिरमौर में 6, कुल्लू में 2 और लाहौल-स्पीति में 4 उद्योग निष्क्रिय हैं।
उद्योगपतियों का कहना है कि प्रदेश सरकार की नीतियों में अचानक बदलाव, टैक्स में बढ़ोतरी, बैंकों से समय पर ऋण न मिलना, बिजली और परिवहन खर्च बढ़ने तथा उत्पादन लागत में लगातार इजाफा होने से उद्योगों के लिए हालात मुश्किल होते जा रहे हैं। कई इकाइयां आर्थिक दबाव के कारण बंद हुईं, जबकि कुछ वर्षों से निष्क्रिय पड़ी हैं। उधर, उद्योग विभाग लंबे समय से बंद पड़े उद्योगों को नोटिस जारी कर जवाब मांग रहा है। विभाग का कहना है कि जिन इकाइयों ने निर्माण कार्य या उत्पादन शुरू नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
500 करोड़ का इथेनॉल प्लांट अभी कागजों में
ऊना के जीतपुर बेहड़ी में चार वर्ष पहले इथेनॉल प्लांट लगाने के लिए 30 एकड़ भूमि एचसीएएल को आवंटित की गई थी। करीब 500 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट पर आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उद्योग विभाग कंपनी को दो बार नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।
आठ माह बैंक के चक्कर फिर भी नहीं मिला ऋण
जिन इकाइयों ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है या उत्पादन शुरू नहीं किया है, उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। - अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग
दिल्ली में हड़ताल से उद्योगों, ट्रक यूनियन को करोड़ों का नुकसान
उधर, ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से दिल्ली बंद के चलते ट्रक यूनियन नालागढ़ से पिछले दो दिन से कोई भी ट्रक दिल्ली के लिए नहीं गया। इससे ट्रक संचालकों को तो नुकसान हुआ ही, उद्योगपतियों का तैयार माल नहीं जा सका। चार दिन में ट्रक यूनियन को 12 से 15 करोड़ रुपये का नुकसान होने की संभावना है। ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में हड़ताल की हुई है। दिल्ली में बाहर से कोई भी गाड़ी प्रवेश नहीं कर पा रही है। ट्रक यूनियन नालागढ़ ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है। बुधवार से कोई भी ट्रक दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ। बीबीएन से प्रतिदिन 150 ट्रक दिल्ली सामान लेकर जाते हैं, लेकिन चार दिन तक ट्रक हड़ताल के चलते नहीं जाएंगे।