सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: showers bring relief to Una, while a thunderstorm sweeps through Shimla.

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट; गर्मी के बीच बरसीं राहत की फुहारें, चोटियों पर बर्फबारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

 ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। शिमला सहित अन्य भागों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। शिमला में सुबह बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चला।

Himachal Weather: showers bring relief to Una, while a thunderstorm sweeps through Shimla.
किन्नाैर कैलाश और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शिमला में बारिश के साथ अंधड़ भी चला। हल्की ओलावृष्टि भी हुई। वहीं किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। माैसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीती रात को जोत में 9.0, कुकुमसेरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना 1.4 व  पालमपुर में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। 

Trending Videos

आज और कल प्रदेश में बारिश के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 मई को प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए अंधड़ का ऑरेंज और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 मई तक प्रदेश में कई जगह मौसम खराब रहने के आसार हैं। 26 मई से तीन दिन पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।  विस्तारित अवधि पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 4 जून तक के सप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा पर ताजा बर्फबारी, चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह से ही ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा की ओर रवाना हुए। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कर मौसम का भरपूर आनंद लिया। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।




विज्ञापन

किन्नौर कैलाश की चोटियों पर बर्फबारी, रिकांगपिओ में बरसे बादल

किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार से बारिश हुई। वहीं मुख्यालय के सामने किन्नौर कैलाश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बारिश से रिकांगपिओ सहित जनजातीय जिले के अन्य क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।

  कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 20.5, सुंदरनगर 20.8, भुंतर 17.4, कल्पा 12.8, ऊना 20.2, नाहन 21.9, केलांग 7.7, पालमपुर 17.5, सोलन 19.0, मनाली 16.0, कांगड़ा 23.2, मंडी 21.9 , बिलालपुर 24.0, चंबा 18.9, डलहाैजी 12.9, जुब्बड़हट्टी 22.8, कुफरी 15.2, कुकुमसेरी 5.7, सेऊबाग 15.8, बरठीं 20.0, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 13.7, देहरा गोपीपुर 23.0, ताबो 6.8 व नेरी में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed