सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohru nagar parishad Elections: Voters Show Enthusiasm for Polling; Long Queues Form

रोहड़ू नगर परिषद चुनाव: मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह, 106 वर्षीय साधु राम ने भी डाला वोट, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य संभाल रही हैं।

Rohru nagar parishad Elections: Voters Show Enthusiasm for Polling; Long Queues Form
पीठासीन अधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य संभाल रही हैं। नगर परिषद चुनाव के तहत रोहड़ू के सभी नौ वार्डों में बनाए गए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र से भी मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों तक पहुंचते रहे।

Trending Videos



बुजुर्ग मतदाताओं में भी दिखा उत्साह
 शुरुआती घंटों में ही महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर भी मतदान प्रतिशत पर बनी हुई है। मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सभी ईवीएम और चुनाव सामग्री को एसडीएम कार्यालय रोहडू लाया जाएगा, जहां मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक नगर परिषद के नौ वार्डों के परिणाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 (दशालनी) के 106 वर्षीय मतदाता साधु राम ने अपने मताधिकार का प्रयोगकर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।  इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी ने साधुराम को आभार पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1:00 बजे तक 65 फीसदी से अधिक मतदान, महिलाओं ने दिखाई अधिक भागीदारी

 रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे तक कुल 65.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में 3151 पंजीकृत मतदाताओं में से 2052 मतदाताओं ने दोपहर 1:00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1652 पुरुष मतदाताओं में से 1075 और 1499 महिला मतदाताओं में से 977 ने मतदान किया। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 65.18 रहा, जो पुरुष मतदाताओं के 65.07 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। सबसे अधिक मतदान अपर बाजार वार्ड में 71.54 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि दशालनी और सेरी वार्ड 71.19 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कोर्ट रोड एरिया वार्ड में सबसे कम 56.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महिलाओं की भागीदारी शक्ति नगर में सबसे अधिक रही, जहां 72.06 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। अपर बाजार में भी 73.60 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया। अन्य वार्डों में मेन बाजार 60.84 फीसदी, समाला 67.69 फीसदी, बस स्टैंड एरिया 67.04 फीसदी, ब्लॉक एरिया 56.84 फीसदी, बौटीनाला 65.22 फीसदी तथा शक्ति नगर 65.96 फीसदी मतदान हुआ। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान शाम तीन बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed