सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Subsidies on Maize, Pearl Millet, and Sorghum seeds have been discontinued; seeds will now be more expensive.

Shimla: मक्की, बाजरा और चरी के बीज पर सब्सिडी खत्म, किसानों को महंगा मिलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 01:22 PM IST
विज्ञापन
सार

विभाग के अनुसार फील्ड से आई मांग के आधार पर सभी ब्लॉक व अन्य केंद्रों में खरीफ की फसलों के बीज उपलब्ध करवा दिया गया है। 

Subsidies on Maize, Pearl Millet, and Sorghum seeds have been discontinued; seeds will now be more expensive.
मक्की, बाजरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

किसानों को मक्की, बाजरा और चरी के बीज पर इस साल सब्सिडी नहीं मिलेगी। इसके कारण किसानों को बीज महंगा मिल रहा है। विभाग के अनुसार फील्ड से आई मांग के आधार पर सभी ब्लॉक व अन्य केंद्रों में खरीफ की फसलों के बीज उपलब्ध करवा दिया गया है। किसान केंद्रों पर जाकर बीज की खरीद कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि किसानों इस बार सिंगल क्रॉस मक्की का बीज 128 रुपये प्रति किलोग्राम और डबल क्रास प्रति 103 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा। चरी का बीज 70 रुपये प्रतिकिलो और बाजरा का 104 रुपये प्रतिकिलो मिलेगा।

Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि मक्की, बाजरा और चरी के बीजों पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। दालों के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। किसान जोगिंदर शर्मा, प्रेम चौहान और देवकीनंद ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई है। कृषि विभाग शिमला के उप निदेशक अजब नेगी ने कहा कि विभाग ने फील्ड से आई मांग के अनुसार खरीफ की फसलों के बीज को मंगवाया था। विभाग ने सभी केंद्रों पर बीज भेज दिया है। किसान केंद्रों पर जाकर बीज खरीद सकते हैं। मक्की, बाजरा और चरी पर सब्सिडी नहीं मिल रही है। इसके अलावा दालों के बीजों पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed