फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Application deadline extended for nursing entrance exam at AMRU; MBA admission process begins at SPU.

हिमाचल: एएमआरयू में नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, एसपीयू में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Fri, 24 Jul 2026 07:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 07:16 PM IST
सार

एएमआरयू नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Application deadline extended for nursing entrance exam at AMRU; MBA admission process begins at SPU.
एएमआरयू, एसपीयू मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) नेरचौक ने बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 25 जुलाई रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 26 जुलाई दोपहर तक उसमें संशोधन करने का अवसर भी दिया गया है। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) नेरचौक की ओर से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो अगस्त को ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों के 16 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 26 जुलाई तक संशोधन करने का अवसर रहेगा। 

विज्ञापन

-राजेश कुमार भवानी, परीक्षा नियंत्रक, एएमआरयू नेरचौक

 

एसपीयू में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
 सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में एमबीए में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को मांडव कांप्लेक्स में एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को ग्रुप डिस्कशन (जीडी) का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे अभ्यर्थी परिसर में पहुंचने शुरू हुए। प्रथम वर्ष की फीस सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश लेने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 10,100 रुपये और महिला अभ्यर्थियों के लिए 7,450 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, गैर सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए प्रथम वर्ष की फीस 70,100 रुपये होगी। प्रबंधन अध्ययन विभाग के डीन करन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) आयोजित किए जाएंगे। 

तकनीकी विवि ने दूसरे चरण में एमबीए-एमसीए की 165 सीटें कीं आवंटित
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में एमबीए और एमसीए की सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित कीं। दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग में एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर कुल 165 सीटें आवंटित की गईं। इनमें एमबीए की 88 और एमसीए की 77 सीटें शामिल हैं। काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 27 जुलाई सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करना होगा। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एमबीए और एमसीए की तीसरे चरण की सीटें 29 जुलाई को आवंटित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed