फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   lahaul kadu nala-landslide-taxi-buried-pangi-road

Himachal Accident: लाहौल के कडू नाला में पहाड़ी गिरने से टैक्सी दबी, 13 लोगों की मौत

Fri, 24 Jul 2026 03:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 24 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास शुक्रवार को पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही टैक्सी मलबे में दब गई। कुल 13 लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
lahaul kadu nala-landslide-taxi-buried-pangi-road
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरकने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी (एचपी-01एम-2210) मलबे में दब गई। हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति शिवानी मेहला ने इसकी पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन




सड़क खुलते ही रवाना हुए थे यात्री
जानकारी के अनुसार उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग एक दिन पहले भूस्खलन के कारण बंद था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होने के बाद वाहन पांगी की ओर रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन




एक घायल को निकाला गया, बाकी की तलाश जारी
अब तक बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अन्य यात्रियों की तलाश जारी है और मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन ने फिलहाल घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरमौर विधायक डॉ. जनक राज का बयान
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-उदयपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन की चपेट में आए वाहन में सवार 15 लोगों में से 13 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें छह माह का एक मासूम शिशु भी शामिल है। वहीं, दो लोगों के सुरक्षित होने की सूचना राहत देने वाली है।

डॉ. जनक राज ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही वह चंबा और लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचे, इसके लिए प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है।

विधायक ने पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए लोगों से यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed