फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 roads restored; 30 electricity transformers shut down in Manali.

Kullu News: 24 सड़कें बहाल, मनाली में 30 बिजली ट्रांसफार्मर बंद

Fri, 24 Jul 2026 11:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
24 roads restored; 30 electricity transformers shut down in Manali.
कुल्लू। बरसात के मौसम के बीच किसान-बागवानों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। पिछले दो दिन में विभाग ने जिले में 24 सड़कों को बहाल कर लोगों को बड़ी राहत दी है। इसमें सबसे अधिक 12 सड़कों को निरमंड मेंं बहाल किया गया है। आनी में पांच, कुल्लू में तीन, मनाली में एक और बंजार में तीन सड़कों को बसों के लिए खोला गया है।
विज्ञापन

लोगों को पैदल चलने और टैक्सियों में सफर करने से राहत मिली है। वीरवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में रुक-रुक कर बारिश हुई और किसानों-बागवानों सहित आम लोगों को राहत मिली है। ब्यास के साथ तीर्थन, पिन पार्वती, पार्वती नदियों का जलस्तर पहले से कम हो गया है।
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही है। बारिश सेब के लिए संजीवनी का काम कर रही है। इससे गुणवत्ता के साथ रंग भी चोखा होगा। किसान भाग सिंह, सुनील कुमार, उत्तम राम और निक्का राम ने कहा कि सेब के लिए बारिश वरदान बनकर बरस रही है। उन्होंने कहा कि कि छह दिन में हल्की बारिश हुई है। मनाली में बिजली के 30 ट्रांसफार्मर बंद हैं लेकिन बोर्ड बिजली बहाली के काम में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन बरसात को लेकर सतर्क है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed