{"_id":"6a634e3fc1f53a34e80fa6af","slug":"goddess-hidimba-arrived-at-shashin-village-from-jahalma-kullu-news-c-89-1-ssml1015-182272-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा से शाशिन गांव पहुंचीं देवी हिडिंबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा से शाशिन गांव पहुंचीं देवी हिडिंबा
Fri, 24 Jul 2026 05:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। मलाणा यात्रा से पहले शुक्रवार को शाशिन गांव में राजा घेपन, माता हिडिंबा और अठारह नाग देवता का मिलन हुआ। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जाहलमा स्थित अपने थान से माता हिडिंबा और मारबल गांव से अठारह नाग देवता अपने-अपने कारकूनों के साथ शाशिन पहुंचे।
यहां स्थानीय लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया। राजा घेपन मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद ने बताया कि शनिवार को शाशिन थान में विशेष पूजा-अर्चना के बाद राजा घेपन का पवित्र छत्र मलाणा यात्रा के लिए तैयार किया जाएगा। दोपहर बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ राजा घेपन की पालकी मलाणा के लिए रवाना होगी। इस यात्रा में माता हिडिंबा और अठारह नाग देवता भी शामिल रहेंगे। यात्रा में राजा घेपन के गूर, कारकून, नगाड़ची और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। राजा घेपन की यात्रा करीब 13 दिनों तक चलेगी। संवाद