{"_id":"6a63578fd003495c6008e7a5","slug":"traditional-offering-made-to-deity-khwaja-at-the-sangam-banks-kullu-news-c-89-1-klu1002-182287-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: संगम तट पर ख्वाजा देवता को लगाया पारंपरिक भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: संगम तट पर ख्वाजा देवता को लगाया पारंपरिक भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। बड़ा भूईन के ग्रामीणों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हुए शुक्रवार को एक अनूठी परंपरा का निर्वहन किया। वार्ड नंबर-4 के स्थानीय निवासियों ने सामूहिक रूप से ब्यास और पार्वती नदी के संगम तट पर श्रद्धा एवं आस्था के साथ ख्वाजा देवता को पारंपरिक भोग अर्पित किया।
इस अवसर पर देव, दीपक, सुनील, सोनू, बिल्लू, मेहर चंद, रवि, अमन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। देव, दीपक आदि ने कहा कि सनातन संस्कृति और स्थानीय लोक मान्यताओं के अनुसार जल के देवता ख्वाजा को सुख-समृद्धि, सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा करने वाला देवता माना जाता है।
फसलों की अच्छी पैदावार, क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना के साथ नदियों को पवित्र मानकर उनमें अनाज, दलिया अथवा सिक्के अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है जिसे आज भी ग्रामीण पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ निभा रहे हैं। संवाद