फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women showcased rural culture in Phanauti.

Kullu News: फनौटी में महिलाओं ने पेश की ग्रामीण संस्कृति

Fri, 24 Jul 2026 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Women showcased rural culture in Phanauti.
साते जाच मेले में डाली नाटी, लोक संस्कृति बचाने का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फनौटी में देवता सत्य नारायण के तीन दिवसीय साते जाच मेले में शुक्रवार को महिला मंडलों ने नाटी और नृत्य से लोक संस्कृति को बचाने का संदेश दिया। इस दौरान महिला मंडल बनाला, जुहड़, फनौटी, उपरली फनौटी सहित रघुपुरघाटी के विभिन्न गांवों से आए महिला मंडलों ने शानदार प्रस्तुति दी। महिलाओं ने गीत-संगीत के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों से सजकर ग्रामीण संस्कृति की झलक पेश की।

मेले के अंतिम दिन देवता सत्य नारायण और जंजैहली (मंडी) से आए देवता भरमक्ष भवाड़ ने देव नृत्य किया। इस दौरान मेले में मुख्यातिथि स्थानीय विधायक लोकेंद्र कुमार पहुंचे और उन्होंने दोनों देवताओं के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मेले में पहुंचने पर साते जाच मेला कमेटी फनौटी और महिला मंडलों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यहां नाटी का आयोजन किया जिसमें मंडी से आए देवता के देवलुओं ने भाग लिया। शुक्रवार को मौसम साफ रहने से फनौटी, करशैईगाड़, टकरासी और लगौटी पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। फनौटी पंचायत के उपप्रधान धर्म सिंह, चमन ठाकुर, पदम राठौर, कुमार सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय साते जाच मेले को सदियों से मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed