फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students learned how to protect themselves during a disaster.

Kullu News: विद्यार्थियों ने सीखा आपदा से बचाव का तरीका

Fri, 24 Jul 2026 05:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Students learned how to protect themselves during a disaster.
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में शुक्रवार को रैपिड एक्शन एवं आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। विद्यार्थियों को भूकंप, अग्निकांड एवं सुरक्षित निकासी से जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आरके सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संयोजक टिकम राम और एनसीसी एएनओ हेमेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण, आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों तथा स्वयंसेवकों की भूमिका के बारे में बताया। मॉक ड्रिल में द्वितीय वर्ष की एनसीसी कैडेट ज्योति और चेतना ने भूकंप एवं अग्निकांड के दौरान अपनाई जाने वाली प्राथमिक प्रतिक्रिया और बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया। सीनियर अंडर ऑफिसर करीना, कैडेट रीना और कैडेट मनोज ने भी सक्रिय सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed