फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Campus placement at ITI Shamshi: 37 trainees pass the written test.

Kullu News: आईटीआई शमशी में कैंपस प्लेसमेंट, 37 प्रशिक्षु लिखित परीक्षा में सफल

Fri, 24 Jul 2026 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Campus placement at ITI Shamshi: 37 trainees pass the written test.
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शमशी में शुक्रवार को निजी कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट (रोजगार मेला) का आयोजन किया। रोजगार मेले में विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के 57 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इनमें से 37 प्रशिक्षु लिखित परीक्षा में सफल रहे।
विज्ञापन

संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार प्लेसमेंट ड्राइव में फिटर, वेल्डर, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट और वायरमैन ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। कंपनी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा में 37 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। कंपनी के भर्ती अधिकारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि लिखित परीक्षा में सफल सभी प्रशिक्षुओं को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में होंगे। संस्थान के प्रधानाचार्य सुनील कुमार और समूह अनुदेशक एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुमन बौद्ध ने कहा कि आईटीआई शमशी युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed