फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cleanliness drive in Hurang receives public support.

Kullu News: हुरंग में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

Fri, 24 Jul 2026 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive in Hurang receives public support.
पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत हुरंग में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को ग्रामीणों और महिला मंडलों का सहयोग मिल रहा है। पंचायत प्रधान किशन दास सोनी के नेतृत्व में ज्वाला महिला मंडल फोज़ल, वीरनाथ महिला मंडल, अजयपाल महिला मंडल, महिला मंडल रूंगा तथा जमदग्नि महिला मंडल की भागीदारी से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ज्वाला मंदिर परिसर सहित पंचायत के पांचों वार्डों में सफाई कर जमा कचरा और गंदगी हटाई गई। इस अवसर पर सुमला देवी, मोतीलाल, नवल ठाकुर, शांता देवी तथा कमला ठाकुर भी मौजूद रहे। पंचायत प्रधान किशन दास सोनी ने बताया कि स्वच्छ और स्वस्थ पंचायत का निर्माण जनसहभागिता से ही संभव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed