{"_id":"6a6324051e09322a8003a3d4","slug":"video-kullu-bhuntar-traffic-jam-fruit-growers-vegetable-market-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर जाम में फंसे बागवान, प्लम-नाशपाती को मंडी पहुंचाने में घंटों मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर जाम में फंसे बागवान, प्लम-नाशपाती को मंडी पहुंचाने में घंटों मशक्कत
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:06 PM IST
Link Copied
फल सीजन के बीच शुक्रवार को भुंतर क्षेत्र में लगे लंबे जाम ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी। प्लम और नाशपाती से लदे वाहनों को सब्जी मंडी तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, भुंतर सब्जी मंडी से बैली ब्रिज तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण बागवानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने के लिए दो से तीन घंटे तक वाहनों में इंतजार करना पड़ा।
फलों की समय पर मंडी में आपूर्ति नहीं होने से बागवानों को नुकसान की आशंका भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि फल सीजन के दौरान इस मार्ग पर अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
बागवानों ने प्रशासन से मांग की है कि फल सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि बागवानी उत्पाद समय पर मंडियों तक पहुंच सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।