फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Social security pensions of those who fail to complete eKYC will be stopped

हिमाचल: ई-केवाईसी नहीं करने वालों की बंद होगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एक माह के भीतर सत्यापन करवाने का माैका

Fri, 24 Jul 2026 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 05:43 PM IST
सार

 प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने का अंतिम अवसर दिया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण विभाग ने ऐसे पेंशनरों से एक माह के भीतर अपना आधार आधारित ई-केवाईसी पूरा करने का आग्रह किया है। 

विज्ञापन
Himachal: Social security pensions of those who fail to complete eKYC will be stopped
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ई-केवाईसी जरूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने का अंतिम अवसर दिया है। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तीकरण विभाग ने ऐसे पेंशनरों से एक माह के भीतर अपना आधार आधारित ई-केवाईसी पूरा करने का आग्रह किया है। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जुलाई 2025 से सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन का अभियान शुरू किया था। इसके लिए जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

विज्ञापन

विभाग ने ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2026 निर्धारित की थी। अब तक प्रदेश में 7,84,976 सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का आधार आधारित ई-केवाईसी सत्यापन पूरा किया जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनरों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी सत्यापन नहीं कराया है, वे एक माह के भीतर संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर लें। अंतिम अवसर के बाद भी ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। यदि किसी असहाय पेंशनभोगी का आधार कार्ड नहीं बना है या उसमें किसी प्रकार के संशोधन अथवा अपडेट की आवश्यकता है, तो वह संबंधित जिला कल्याण अधिकारी या तहसील कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed