Shimla: रोहड़ू के चार खिलाड़ी अंडर-16 अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में लेंगे भाग
शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन अंडर-16 अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 26 से 31 जुलाई तक थाईलैंड के बैंकाक में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के चार खिलाड़ियों का चयन अंडर-16 अंतरराष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 26 से 31 जुलाई तक थाईलैंड के बैंकाक में होने वाली चैंपियनशिप में भाग लेंगे। सभी खिलाड़ियों ने इंडियन कैंप में प्रशिक्षण लिया है। शिमला कोर्फबॉल संघ के अध्यक्ष पवन रेटका ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में अंश दिथवाण, सिमरन कायथ, ऐंजल शादरू और विहान शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कोर्फबॉल चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। रेटका ने बताया कि एक अन्य खिलाड़ी सुशांत का चयन अंडर-21 कोर्फबॉल वर्ल्ड कप के लिए भी हुआ है। सुशांत इस समय इंडियन कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंडर-21 वर्ल्ड कप का आयोजन तीन माह बाद मलयेशिया में होगा। अंडर-16 टीम के लिए चुने गए चारों खिलाड़ी रोहड़ू क्षेत्र से हैं।
रामपुर के मोहित ने जीता नॉर्थ स्टार का खिताब
रामपुर बुशहर। चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ स्टार 2026 प्रतियोगिता में रामपुर के मोहित ठाकुर ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। मोहित ने मिस्टर नॉर्थ स्टार 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंड़ीगढ़ में मिस्टर एंड मिस नॉर्थ स्टार 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल सहित चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। मोहित ठाकुर ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया है। मोहित के दादा ठाकुर दिलसुख ने कहा कि आज का युवा जहां नशे के गर्त में फंसता जा रहा है वहीं मोहित ने यह खिताब जीतकर न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना है।