{"_id":"6a630df883b06d582e0faae4","slug":"video-himachal-pension-arrears-da-jcc-meeting-cm-sukhu-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Pension News: लंबित एरियर और DA पर जल्द हो सकती है घोषणा, पेंशनरों को जेसीसी गठन का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pension News: लंबित एरियर और DA पर जल्द हो सकती है घोषणा, पेंशनरों को जेसीसी गठन का भरोसा
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:32 PM IST
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने पेंशनरों के लंबित वित्तीय मामलों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। बैठक में वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर, महंगाई भत्ता (DA) और अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
फ्रंट के प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 15 अगस्त के अवसर पर लंबित देनदारियों का कम से कम 50 प्रतिशत एरियर जारी करने की घोषणा की जाए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि एरियर के अधिकतम भुगतान को लेकर जल्द घोषणा की जाएगी।
बैठक में पेंशनरों की लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) की किस्तों का मुद्दा भी उठाया गया। फ्रंट ने मांग की कि इसमें से कम से कम दो किस्तों के भुगतान की घोषणा की जाए।
पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ने पेंशनरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संयुक्त परामर्शदात्री समिति (JCC) के गठन की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पेंशनरों से जुड़े सभी मुद्दों पर नियमित संवाद के लिए जल्द जेसीसी का गठन किया जाएगा।
बैठक में अनुशासनहीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी चर्चा हुई।
फ्रंट ने कहा कि पेंशनरों के हितों से जुड़े लंबित मामलों को सरकार के समक्ष लगातार उठाया जाता रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।