{"_id":"6a62f659811dfb8bc00cf53f","slug":"mandi-gumma-rockfall-devotees-woman-killed-seven-injured-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गुम्मा में पानी पीने रुके श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत; मां सिमसा मंदिर जा रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गुम्मा में पानी पीने रुके श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत; मां सिमसा मंदिर जा रहा था परिवार
Fri, 24 Jul 2026 02:31 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:31 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था, तभी पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती करवाए गए घायल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान रामेश्वरी शर्मा, पत्नी गोपालकृष्ण, निवासी सुल्तानपुर (कुल्लू) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिवार दो वाहनों में सवार होकर मां सिमसा मंदिर जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे गुम्मा के पास सभी लोग पानी पीने के लिए रुके थे। तभी ऊपर से अचानक चट्टान गिर गई और रामेश्वरी शर्मा इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन के ताजा अपडेट के अनुसार इस हादसे में अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन