{"_id":"6a62f788a84b54f5de0c5cf6","slug":"video-mandi-gumma-rockfall-devotees-woman-killed-seven-injured-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गुम्मा में श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गुम्मा में श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान, महिला की मौत, 7 घायल
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:56 AM IST
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के गुम्मा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए जा रहा एक परिवार रास्ते में पानी पीने के लिए रुका था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में रामेश्वरी शर्मा, पत्नी गोपालकृष्ण, निवासी सुलतानपुर (कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई। घायल सातों लोगों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिवार दो वाहनों में सवार होकर कुल्लू से मां सिमसा मंदिर के दर्शन के लिए निकला था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गुम्मा के पास सभी लोग पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक चट्टान गिर गई और लोग उसकी चपेट में आ गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।