फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Area around Karsog bus stand declared a no-parking zone.

Mandi News: करसोग बस अड्डे के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित

Fri, 24 Jul 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Area around Karsog bus stand declared a no-parking zone.
किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं
विज्ञापन

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। बस अड्डा करसोग से नगर पंचायत प्रवेश द्वार तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और बसों के निर्बाध संचालन के लिए प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। एसडीएम करसोग अलीशा चौहान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक के बाद मुख्य सड़क और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) कार्यालय मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
एसडीएम अलीशा चौहान ने बताया कि बस अड्डा से फॉरेस्ट कॉलोनी मार्ग तक सड़क के दोनों ओर नो पार्किंग जोन रहेगा। यहां किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, फॉरेस्ट कॉलोनी मार्ग से नगर पंचायत प्रवेश द्वार तक सड़क के दाहिनी ओर भी सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा बस अड्डा से लोक निर्माण विभाग कार्यालय होते हुए सोम कृष्ण शर्मा के आवास न्यारा तक जाने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर भी वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोनिवि के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में सफेद रेखाएं अंकित कर जल्द से जल्द नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही पुलिस विभाग, नगर पंचायत और एचआरटीसी डिपो करसोग को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed